Hopper एक ऐसा एप्प है, जिसकी मदद से आप अपने फ़्लाइट या हवाई यात्रा के लिए सबसे सस्ती दर ढूँढ़ सकते हैं। Hopper का इस्तेमाल करना सच में बहुत आसान है: आपको बस अपना प्रस्थान शहर और गंतव्य शहर चुन लेना है। इसके बाद आपको एक कैलेंडर दिखेगा, जिसमें सारी तिथियाँ विभिन्न रंगों में दिखेंगी। हरे रंग की तिथियाँ सबसे सस्ती दरों को दिखाती हैं, जबकि लाल रंग की तिथियाँ सबसे महंगी दरों को।
लेकिन इसका जादू केवल इस खासियत में नहीं है कि आप किसी भी तिथि पर फ्लाइट की कीमतों को देख सकते हैं। ना, बात इतनी सी नहीं है। Hopper की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक 'फोरकास्ट' टूल भी है, जो आपको यह सुझाव देता है कि आपको वह टिकट खरीद लेना चाहिए या फिर कुछ अवधि तक और इंतजार करना चाहिए।
Hopper एक फ्लाइट की टिकट खरीदने वाला एप्प है, जो सच में काफी उपयोगी है। इसकी मदद से आप काफी पैसा बचा सकते हैं, और आपको बस भाग्य का थोड़ा साथ और थोड़ा सा धीरज चाहिए। इसका इंटरफ़ेस सरल और आकर्षक है, इसलिए आप इसका इस्तेमाल करना और अपने फ़्लाइट को मॉनिटर करना तत्काल प्रारंभ कर सकते हैं। बस इतना सुनिश्चित करें कि आप सारे नोटिफ़िकेशन को सक्रिय कर दें ताकि आपको यह सूचना मिलती रहे कि आपको फ्लाइट कब बुक करना चाहिए।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 9 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Hopper के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी